रोहतास जिले के पर्यटन स्थल -
रोहतास जिले के पर्यटन स्थल - रोहतास एक ऐतिहासिक एवं पौराणिक जिला है। पर्यटन के हिसाब से बड़ा ही महायवपूर्ण है। रोहतास गढ़ का किला - किला काफी भव्य है. किले का घेरा 28 मील तक फैला हुआ है. इसमें कुल 83 दरवाजे हैं, जिनमें मुख्य चारा घोड़ाघाट, राजघाट, कठौतिया घाट व मेढ़ा घाट है. प्रवेश द्वार पर निर्मित हाथी, दरवाजों के बुर्ज, दीवारों पर पेंटिंग अद्भुत है. रंगमहल, शीश महल, पंचमहल, खूंटा महल, आइना महल, रानी का झरोखा, मानसिंह की कचहरी आज भी मौजूद हैं. परिसर में अनेक इमारतें हैं जिनकी भव्यता देखी जा सकती है. यहां की प्रकृति छटा देखते ही बनती है. इन्द्रपुरी डैम ---- इंद्रपुरी बराज (जिसे सोन बराज भी कहा जाता है) रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड के इंद्रपुरी में सोन नदी पर स्थित है. सोन नद मध्य प्रदेश में अमरकंटक के पास नर्मदा नदी के पूर्व में बसती है. सोन मध्यप्रदेश से निकल कर उत्तरप्रदेश, झारखण्ड और बिहार के पहाड़ियों से गुजरते हुए पटना के समीप जाकर गंगा नदी में मिल जाती है। इंद्रपुरी बराज का निर्मा...