शिवहर जिले का परिचय ---

  शिवहर जिले का परिचय ---


शिवहर -जिला ------










शिवहर ,तिरहुत प्रमंडल का एक जिला है।   यह छोटा जिला है।  इस जिले में एक अनुमंडल शिवहर है।  जिले में 6 प्रखंड और अंचल   शिवहर, पिपराही, पुरनहिया, डुमरी कटसरी, तरियानी हैं।  जिले में कुल 53  पंचायत  और 207 गांव  हैं। जिला बनने से पहले यह सीतामढ़ी जिला का अनुमंडल था।  6 अक्टूबर 1994 को शिवहर एक जिला के रूप में आया |तिरहुत प्रमंडल के उत्तरी भाग में यह अवस्थित है और बिहार के सबसे उत्तरी भाग में अवस्थित है |यह  बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र है |बाढ़ का मुख्य कारण बागमती और बूढी गंडक नदी है |देकुली यहाँ की पवित्र स्थल है |2011 के जनगणना के अनुसार शेखपुरा के बाद सबसे कम आवादी वाला जिला शिवहर है |यह जिला तीन जिला से घिरा हुआ है | उत्तर और पूर्व दिशा में सीतामढ़ी ,पश्चिम में पूर्वी चम्पारण  और दक्षिण  में मुजफ्फरपुर | 


जिले की जनसंख्या: ५,१५,९६१ , ग्रामीण जनसंख्या: ४,९४,६९९ ,शहरी जनसंख्या: २१,२६२ ,जनसंख्या वृद्धि दरः ३६·१६% , जनसंख्या का घनत्वः १२७९   ,  स्त्री-पुरुष अनुपातः ८८५ प्रति १०००।  शिवहर जिले की साक्षरता मात्र ३७% है जो राष्ट्रीय और राजकीय औसत से काफी कम है। महिला साक्षरता की दर अति निम्न (२७·४३%) है। कृषि की पुरानी पद्धति तथा आधारभूत संरचना एवं उद्योगों का अभाव पिछड़ेपन का मूल कारण है। इस जिले में महाविद्यालय या बड़े अस्पताल का अभाव है। बाढ प्रभावित इस जिले में सड़कों का अच्छा नेटवर्क भी नही है| ग्रामीण अधिवास का स्तर अति साधारण है।हिंदी  तथा उर्दू  शिक्षा का माध्यम है लेकिन बज्जिका  सभी की बोली है।






Comments

Popular posts from this blog

समस्तीपुर जिले के पर्यटन स्थल ---

मधुबनी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर ------

समस्तीपुर जिले के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर ------